सीधी जिले के युवा कलाकार शिवा कुन्देर की संस्था आर्ट ऑन क्लिक के बैनर तले ऑनलाइन गीत संगीत एवं कला क्षेत्र से जुड़े देश भर के करीब 80 कलाकार आज रविवार सुबह 9 बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे।
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में किये गए लॉकडाउन के कारण कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर नहीं मिल पाया था लॉकडाउन के चलते देशभर के कलाकारों को एक साथ ऑनलाइन एक मंच में लाने का अनूठा प्रयास आर्ट ऑन क्लिक के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे देश भर के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र की लोक एवं नाट्य कला से जुड़े कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इस निरंतर 12 घंटे चलने वाले महोत्सव में जहां एक ओर देश के नामी कलाकारों की कलाओं से आमजन रूबरू होंगे वहीं स्थानीय कलाकारों को बहुत कुछ सिखाने और समझाने का अवसर भी मिल सकेगा।
मीडिया से चर्चा करते हुए आर्ट ऑन क्लिक के संचालक युवा कलाकार शिवा कुंदेर ने बताया की कला समाज के लिए औषधि है को लेकर यह आयोजन किया गया है जिसका शुभारम्भ रविवार सुबह 9 बजे आर्ट ऑन क्लिक के पेज में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार एवं कला समीक्षक गिरिजा शंकर के द्वारा किया जायेगा। तो वही देश के प्रसिद्ध रंगकर्मी मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के संचालक रहे संजय उपाध्याय द्वारा कार्यकम का समापन किया जायेगा।
इस आयोजन में देश के युवा कवि शिवम् ढल चंडीगढ़, गायक राजीव रंजन झा सहरसा बिहार, रंगसंगीतकार भूषण शिम्पी मुंबई, कठपुतली कलाकार प्रियंका कोतवाल मुंबई, गायक स्नेहल चौहान गुजरात, गिटार वादक शशांक घिलडिल्याल, कत्थक नृत्यकार इंदौर, इशिता हल्दर, रिचिका राणा, त्रिषि मेहरा, अन्वेषा चौहान, निरल उपरित, अम्बिका मालवीय, आर्या बुले, बाल कलाकार टिमटिम पेंटिंग, बेबी सिंह बैतुल, पेंटिंग वेदिका मस्की, गिटारवादक आकाश जांगिड़ इंदौर, कवि हार्दिक शाह इंदौर, संगीतकार अनिकेत जोशी तबलावादक एवं कैज़ोने परितोश कुलकर्णी इंदौर, बांशुरी वादक गौतम भौसार इंदौर, संगीतकार शिवांगी मिश्र सीधी, लोकगीतकार नरेन्द्र बहादुर सिंह सीधी अपनी प्रस्तुति देंगे।
युवा कलाकार शिवा कुंदेर ने बताया कि आमजन रविवार सुबह 9 बजे से आर्ट ऑन क्लिक के फेसबुक पेज में जाकर देश भर के कलाकारों की प्रस्तुति देख सकते हैं।