हासिल जानकारी के अनुसार ग्राम ताला निवासी बृजभान यादव पिता रामसखा यादव, राज कुमार पिता जगभान यादव, अजय पिता जग्यभान यादव व जग्यभान पिता रामसखा यादव का उनके ही समाज के लोगों से जमीनी विवाद था जिस कारण कल 3 मई को दोपहर दोनों गुट में विवाद बढ़ा जो देखते ही देखते मारपीट से खूनी संघर्ष में बदल गया जहां उपरोक्त लोगों को भैयालाल यादव पिता रामरतन यादव चंद्रभान, हरीलाल, उमेश, रघुवीर पिता भैया लाल यादव, इंद्रभान पिता चंद्रभान यादव एवं हंसवीर पिता रघुवीर यादव के द्वारा कुल्हाड़ी(टांगी) व डंडों से मारपीट की गई जिसमें बृजभान यादव एवं राजकुमार यादव को गहरी चोटें लगी हैं जबकि अन्य भी घायल हैं।
थाने में मामला पंजीबद्ध कर घायलों का उपचार एवं मेडिकल परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती किया गया है।