जमीनी विवाद पर दो गुट में खूनी संघर्ष

0 347
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र

पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की गई जिसमें घायल हुए आधा दर्जन लोग अस्पताल पहुंचे हैं।
Main Ad1
हासिल जानकारी के अनुसार ग्राम ताला निवासी बृजभान यादव पिता रामसखा यादव, राज कुमार पिता जगभान यादव, अजय पिता जग्यभान यादव व जग्यभान पिता रामसखा यादव का उनके ही समाज के लोगों से जमीनी विवाद था जिस कारण कल  3 मई को दोपहर दोनों गुट में विवाद बढ़ा जो देखते ही देखते मारपीट से खूनी संघर्ष में बदल गया जहां उपरोक्त लोगों को भैयालाल यादव पिता रामरतन यादव चंद्रभान, हरीलाल, उमेश, रघुवीर पिता भैया लाल यादव, इंद्रभान पिता चंद्रभान यादव एवं हंसवीर पिता रघुवीर यादव के द्वारा कुल्हाड़ी(टांगी) व डंडों से मारपीट की गई जिसमें बृजभान यादव एवं राजकुमार यादव को गहरी चोटें लगी हैं जबकि अन्य भी घायल हैं।
 थाने में मामला पंजीबद्ध कर घायलों का उपचार एवं मेडिकल परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली  में भर्ती किया गया है।
News TOP Footer