लालचन्द गुप्ता द्वारा लाॅकडाऊन में निरंतर की जा रही जनसेवा
कृतिका: सीधी
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व व्यापारी संघ सीधी के जिलाध्यक्ष लालचन्द गुप्ता द्वारा जबसे इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लगाए गए लाॅकडाऊन की अवधि से 21 दिन के प्रथम चरण में गरीब एवं मजदूरों के लिए व्यापारियों के सहयोग से लगभग 800-1000 लंच पैकेट प्रतिदिन वितरित किए गए, साथ में मास्क एवं पानी के पाऊच जरूरतमंदो को दिए गए। इस दौरान श्री गुप्ता द्वारा निरंतर बाजार में निकलकर दुकानदारों एवं ग्राहकों को सावधानी रखने व सभी नियमों का पालन करने व मास्क-सेनेटाईजर व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की समझाइस दी जाती रही।
लालचन्द गुप्ता द्वारा लाॅकडाऊन के दूसरे चरण से स्वयं शहर के सार्वजनिक स्थलों, एटीएम, हैण्डपम्प, मंदिरों व घनी बस्तियों को सेनेटाईज किया गया था जो लोगों को जागरूक करने के लिए एक मिशाल साबित हुई।
लाॅकडाऊन से बेजुबान जानवरों पर भी भोजन का संकट गहरा गया था। श्री गुप्ता द्वारा जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था का वीणा उठाया गया, जिस पहल में प्रतिदिन प्रातः निवास पर पंछियों के झुण्ड को नमकीन खिलाई जाती है और प्रायः शाम को गायों के लिए सब्जियां व कुत्तों को बिस्कुट शहर के कई स्थानों में जाकर खिलाई जाती है।
लालचन्द गुप्ता द्वारा इस संकट की घड़ी में सर्वप्रथम सेवा का वीणा उठाया गया था जो निरंतर जारी है, इन सेवा कार्यों से लोगों को निरंतर प्रेरणा मिली और सीधी जिले में समाजसेवियों ने सेवा की एक नई मिशाल गढ़ दी।