दुकानों का समय यथावत रखने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 467
Main Ad1

व्यापारियों का तर्क : शाम 6 बजे तक खुलने का है पर्याप्त समय

कृतिका: सीधी

Main Ad1
जिला प्रशासन द्वारा भले ही दुकानों का समय दो घण्टे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है लेकिन अब दुकानों का समय पहले की तरह यथावत रखने की मांग को लेकर व्यापारियों द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है। हालांकि कलेक्टर द्वारा इस मामले में व्यापारी संघ के साथ बैठक लेने के बाद जो निर्णय होगा उसे सर्वसम्मति से पारित करने की बात कही गई है।
 कलेक्टर से मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने ग्राहकों को मास्क लगाने सहित अन्य सुझाव को लेकर भी अपने विचार रखे।
 ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने कलेक्टर को बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर दुकान का जो समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक था वह बहुत ही उचित था। इस समय के दौरान ग्राहक आराम से सामान खरीददारी करने आते थे एवं व्यापारियों को अपने घर-परिवार सहित स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता नहीं रहती थी। लेकिन हाल में ही दुकान का समय रात 8 बजे तक करने के पक्ष में ज्यादातर व्यापारी नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों का समय यथावत रखा जाये।
इस पर कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी ने तर्क दिया कि सभी व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर आपस में निर्णय कर लें कि कितने बजे तक दुकानें खुलनी चाहिए। हम उसका पूरा पालन कराने के लिए तैयार हैं। इस मामले में ज्ञापन सौपने वालों ने तय किया है कि जल्द ही व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित शाम 6 बजे तक ही दुकान खोलने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन व्यापारी संघ के माध्यम से आगामी दिनों में दिया जाएगा। दुकान खोलने के अलावा सौंपे गये ज्ञापन में ये भी मांग की गई है कि कोरोना की बीमारी को लेकर अधिकतर ग्राहक बिना मास्क लगाये बाजार में घूमते हुए दुकान में आते हैं जिससे व्यापारियों में भी खतरा कम नहीं है। व्यापारियों का तर्क है कि जो मास्क पहनकर ग्राहक नहीं आते हैं उन्हे मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाये या फिर ऐसे ग्राहक को दुकान के बिल के साथ मास्क देकर व्यापारी 10 रूपये अतिरिक्त चार्ज लें। वहीं यह भी मांग रखी गई कि कोरोना की महामारी से कई व्यवसाय खत्म हो गये हैं। इसके लिए सरकार छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए सहायता राशि दिलाई जाये।
इस पर भी कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंको की एक बैठक लेकर छोटे-मोटे ऋण दिलाने के लिए उन्हे प्रेरित करेंगे। इतना ही नहीं शहर के आसपास जो भी सरकारी जमीन होगी उसको लीज पर उपलब्ध कराकर खेती को बढ़ावा देने की बात भी कलेक्टर द्वारा कहा गया है।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी से मुलाकात के दौरान व्यापारियों में भोला प्रसाद गुप्ता, अजय रेडियो हाउस के संचालक अजय गुप्ता, कालिका ज्वेलर्स के संचालक अमित सोनी, महेन्द्र गुप्ता भैयालाल किराना स्टोर, रोहित जायसवाल, रानू ऋषि प्रधान एवं सुनील सिंह सहित राकू कामदार तथा प्रमोद द्विवेदी मौजूद रहे।
News TOP Footer