छात्रहित में छात्रों को दिया जाए जनरल प्रमोशन: दीपू

0 742
Main Ad1

कृतिका: सीधी
कोरोना के इस भीषण संक्रमण काल में प्रदेश के स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्रों द्वारा जनरल प्रमोशन की लगातार मांग की जा रही है लेकिन मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार छात्रों की मांग को अनदेखी करते हुए इस भीषण आपदा में भी छात्रों की जिंदगी दांव पर लगाकर परीक्षाएं आयोजित करने पर अड़ी हुई है।
Main Ad1
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार को अपनी हठधर्मिता एवं अड़ियल रवैया छोड़कर तत्काल बच्चों के जिंदगी को देखते हुए उनकी मांगों को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों की मांग पर कांग्रेस पार्टी के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के युवा सांसद नकुल नाथ ने भी पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से छात्रों की मांग का समर्थन किया है तथा परीक्षाएं स्थगित कर जनरल प्रमोशन देने  का आग्रह किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश में विकराल होती हुई कोरोना महामारी  से लोगों  की हो रही मौतों की चिंता नहीं है उन्हें केवल मंत्रिमंडल की सेटिंग और राज्यसभा में 2 सीट जीतने तथा उपचुनाव में जीत हासिल कर सरकार स्थाई करने चिंता में रात दिन डूबे रहते हैं। शुरू से शिवराज सिंह कोरोना जैसी वैश्विक आपदा को गंभीरता से ना लेकर झूठ फरेब एवं फर्जी भाषणों से लोगों को गुमराह  करते रहे। आज भी शिवराज सिंह कोरोना से ज्यादा ध्यान ट्रांसफर उद्योग एवं अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज भारत में जिस तेजी से संक्रमण  बढ़ रहा है उसके मद्देनजर स्कूलों एवं कालेजों में परीक्षाएं आयोजित करना बच्चों के जिंदगी के साथ सरासर खिलवाड़ है। यदि एक भी बच्चा संक्रमित रहा तो उससे हजारों बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में हजारों बच्चों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने से अच्छा होगा कि छात्रों के जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े और बच्चों को जनरल प्रमोशन देकर एक जिम्मेदार सरकार का कर्तव्य निभाएं।
News TOP Footer