युवाओं ने उठाया छत्रसाल स्टेडियम के सफाई का जिम्मा, समाज में दिया सार्थक संदेश

0 351
Main Ad1

समाज में दिया सार्थक संदेश

कृतिका: सीधी 

कल सोमवार 1 जून की सुबह करीब 5 बजे से 7.30 तक शहर के युवाओं द्वारा श्रमदान कर स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में उगी हुई झाडिय़ों, नशेड़ियों द्वारा फेंकी गई सिरेंज, कचरा, दारू व कोरक्स की खाली सीसी सहित पन्नियों से उसे मुक्त किया गया। युवाओं द्वारा बताया गया कि यहां मॉर्निंग वॉक करने प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में आने वाले युवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिलायें मौजूद गंदगी के अंबार व बदबू से त्रस्त थे। नपा प्रशासन की उदासीनता के चलते स्टेडियम में चारो ओर गंदगी का अंबार एवं बड़ी बड़ी घास उग आयी थी। जिसकी जानकारी कई बार नपा को दी गयी किन्तु किसी भी प्रकार की सार्थक पहल न होते देख जन सहयोग से स्वच्छता कार्य को अंजाम दिया गया ताकि वास्तवितक रूप से ग्रीन सीधी क्लीन सीधी का नारा चरितार्थ किया जा सके।

Main Ad1
जन सहयोग से पूर्व में हो चुके हैं सराहनीय कार्य
जिले में युवाओं के द्वारा पूर्व में कई प्रशंसनीय कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है, एक पूर्व शहर की मुख्य सड़क की समस्या से निजात पाने हेतु युवाओं ने जन सहयोग के द्वारा असंभव कार्य को संभव करते हुए रीवा मार्ग में स्थित तोरण द्वार से लेकर सिंगरौली मार्ग में स्थित तोरण द्वार तक शहर के अंदर गड्ढे पाटने के साथ यातायात हेतु सहज सुगम मार्ग का निर्माण कर प्रशासन को चेताने का काम किया था। इसके साथ ही जन सहयोग के अन्य कई बड़े कार्यों को बड़े ही सहज व सरल ढंग से करते हुए आमजनों को लोकार्पित किया जा चुका है।
नशेडिय़ों का अड्डा बना छत्रसाल स्टेडियम
बताया गया कि पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते छत्रसाल स्टेडियम जुआरियों, शराबियों का अड्डा बन गया है। यहां आए दिन उक्त कुकृत्य को अंजाम दिया जाता है। वहीं छत्रसाल स्टेडियम जहां प्रतिदिन सैकड़ों युवा, तरुण जन स्वास्थ्य लाभ एवं खेल के दृष्टिकोण से आते हैं किंतु जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था देखकर सभी का हृदय व्यथित होता है।
इनकी प्रेरणा एवं श्रमदान से कार्य को दिया अंजाम
विवेक गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, श्री गौतम, सुजीत सेन, विनोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुनील डब्बू, अजय गुप्ता, अतुल, प्रतीक गुप्ता, सहित दर्जनों स्थानीयजनो ने इस पुनीत कार्य में श्रमदान कर सीधी को स्वच्छ बनाने का एक सार्थक संदेश जिला प्रशासन को दिया है।
News TOP Footer