रंजिशन युवक से मारपीट: मौत

0 470
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र

बहरी थाना अंतर्गत बारी कोठार में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट की गई।इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के दिए बयान के अनुसार बताया गया कि आरोपी शंभू प्रसाद द्विवेदी, नीरज द्विवेदी पिता राज प्रताप द्विवेदी, भांजा द्विवेदी, राजकरण द्विवेदी, चंपालाल द्विवेदी, सीताराम द्विवेदी तथा ठाकुर प्रसाद द्विवेदी से पुराना विवाद चल रहा था। मृतक के पिता चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी द्वारा बताया गया कि आरोपियों ने ग्राम बारी कोठार में सोमवार को 12:30  बजे के लगभग पुराने विवाद को लेकर मेरे पुत्र नरेश द्विवेदी पिता चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी से मारपीट की सूचना मिलने पर घायल पुत्र को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया था जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Main Ad1
News TOP Footer