तीन लाख पचास हजार के पशु समेत वाहन जप्त

0 268
Main Ad1

पशु तस्करों पर कसा शिकंजा

【आर.बी. सिंह राज】 सीधी
जिले में इसके पूर्व आदिवासी अंचल मझौली तथा कुसमी में भैंस चोरी के बहुत सारे केस दर्ज हुए हैं। जहां इसके पूर्व तक पुलिस उसकी गुत्थी सुलझा नहीं पाई थी, गुमती भैंस तथा पड़ा को लेकर छबारी गांव में बीते कुछ महीने पहले बड़ा चक्का जाम हुआ था, जहां ग्रामीणों ने खुद भैंस पड़ा चुराने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा था।
Main Ad1
मझौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ने पशु तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसने की शुरुआत आते ही कर दी है। जहां बीते 20 मई को रात्रि 2 बजे के लगभग जिले के मझौली थाना प्रभारी शाबेरा अंसारी ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिसमें 17 नग पड़वा तथा दो नग भैंस बरामद करते हुए टाटा 1109 जप्त कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
ऐसे गिरफ्त में आए तस्कर
मझौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शाबेरा अंसारी को सूचना प्राप्त हुई की टाटा 1109 वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 3253 अवैध रूप से पड़ा तथा भैंस लेकर धनोर , मड़वास की  तरफ से व्यौहारी की तरफ जा रहा है। जहां प्रशिक्षु डीएसपी ने चमरा डोल बैरियल पर नाकाबंदी कर गाड़ी आने का इंतजार करने लगी। रात्रि 12 बजे के लगभग उक्त वाहन चमराडोल वैरियल जैसे ही पहुंचा उक्त गाड़ी को रोककर गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें 17 नग पड़ा तथा दो नग भैंस जिसकी कीमत बाजार में साढ़े तीन लाख के लगभग कीमत आंकी गई है को जप्त कर आरोपी नसीम खान पिता अब्दुल सलीम 32 वर्ष एवं शोएब खान पिता मोहम्मद कंप्यूट खान 25 वर्ष निवासी दरवाजा बाहर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत एवं वर्तमान में पारित आदेश जिला न्यायाधीश के पत्र क्रमांक 560 आर डी एम् 2020 सीधी के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 270,269, 34 का मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनका कहना है
सूचना प्राप्त हुई थी कि एक वाहन मड़वास से व्यौहारी तरफ पशुओं की तस्करी करके जा रहा है, जहां मैंने नाकाबंदी कर गाड़ी रोककर तलाशी ली जिसमें क्रूर तरीके से पशुओं को भरा गया था जहां वाहन समेत आरोपियों को थाने लाया गया तथा वाहन जप्त कर आरोपियों के ऊपर मुकदमा पंजीबद्ध किया गया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
शाबेरा अंसारी
प्रशिक्षु डीएसपी
एवं थाना प्रभारी, मझौली
News TOP Footer