कलयुगी बेटे ने चक्की के पाट से की मां की हत्या

0 264
Main Ad1

खाना नहीं निकाल कर देने पर हत्या

【आर.बी. सिंह राज】

सीधी
Main Ad1
जिस मां ने इस आस के साथ  जन्म दिया कि बेटा बड़ा होकर दो वक्त का खाना और खुशहाल जिंदगी देगा, जिस मां को हम भगवान का दर्जा देते हैं, उसी मां को कलयुगी बेटे ने महज खाना नहीं निकाल कर देने पर पीट-पीटकर मार डाला।
बेटे के नाम को शर्मसार करने वाली ये घटना जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम देवरी की है। वहीं सूचना मिलने पर भागने की फिराक में रहे कलयुगी बेटे को मझौली थाना प्रभारी शाबेरा अंसारी ने घेराबंदी कर महज 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
ये है पूरा मामला
मझौली थाना अंतर्गत देवरी में एक कोरी परिवार में दो बेटे हैं जहां एक छोटे बेटे के साथ यह परिवार रात में सो रहा था। जानकारी के अनुसार बताया गया कि बड़ा बेटा संदीप कोरी पिता राजमन कोरी 22 साल रात लगभग 11:30 बजे घूमकर घर आया और अपनी मां भगवनिया कोरी से खाना निकालने को बोला। रात्रि ज्यादा होने के कारण खाना निकाल कर देने में मां ने असमर्थता जताते हुए खुद निकाल कर खाने को जब कहा तो बस फिर क्या था आरोपी बेटे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दाल पीसने वाली पत्थर की चक्की से मां के पीठ पर वार कर दिया। बताया गया कि वार इतना तेज था कि मां तुरंत ही गिरकर बेहोश हो गई तथा थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
ऐसे हुई कलयुगी बेटे की गिरफ्तारी
जैसे ही घटना की सूचना मझौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शाबेरा अंसारी को लगी वो तत्काल घटनास्थल पहुंची, जहां हत्यारा बेटा संदीप कोरी भागने की फिराक में था। घर के पास में ही चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनका कहना है 
मुझे सूचना प्राप्त हुई थी कि देवरी में मामूली विवाद को लेकर बेटे ने मां की हत्या कर दी। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर पति को सौंप दिया गया है तथा आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं सहित अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शाबेरा अंसारी
प्रशिक्षु डीएसपी
एवं थाना प्रभारी, मझौली
News TOP Footer