जिला न्यायालय सीधी में एक कर्मचारी के कोरोना संदिग्ध मिलने से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीधी के आदेश पर न्यायाधीश समेत दर्जनभर कर्मचारी होम कोरनटाइन में चले गए हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश के अनुसार जिला न्यायालय सीधी के स्कैनिंग डिजिटाइजेशन कार्य से संबंध एक कर्मचारी को एचआरटीसी सीधी द्वारा उसकी कोरोना वायरस हेल्थ स्क्रीनिंग से संबंधित जारी रिपोर्ट बीते 18 मई के अनुसार उसे सर्दी खांसी एवं बुखार की शिकायत होने पर क्वॉरेंटाइन सेंटर जीएनएम हॉस्टल सीधी में क्वॉरेंटीन किया गया है।
इस संबंध कर्मचारी के संपर्क में न्यायालय के अभिलेख अनुभाग के तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, साथ ही एक न्यायाधीश भी कागजातों को लेकर संपर्क में बने हुए थे। आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी की जांच रिपोर्ट आने तक सभी संबंधित कर्मचारी होम कोरनटाइम में चले जाएं। इसी प्रकार कंप्यूटर सेक्शन केंद्रीय पंजीयन तलवाना अनुभाग में भी पदस्थ कर्मचारियों का संपर्क डिजिटाइजेशन स्कैनिंग एवं अभिलेखागार अनुभाग में पदस्थ कर्मचारियों से हो रहा है, अतः कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय सीधी के कंप्यूटर शिक्षण केंद्रीय पंजीयन तलवाना अनुभवी पदस्थ कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर न्यायालय में उपस्थित ना होने एवं मुख्यालय में अपने आवास पर सुरक्षित रहने हेतु आदेशित किया जाता है।