ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी

0 199
Main Ad1

मौके पर ही मौत
धर्मेन्द्र: सीधी
Main Ad1
कुसमी थानांतर्गत विष्णु सिंह पिता शिवमंगल सिंह 16 वर्ष निवासी गोतरा ने अज्ञात कारणों से बीते सोमवार की शाम 5 बजे के करीब कटनी सिंगरौली के गोतरा मार्ग पर सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर अपनी इहजीवनलीला को समाप्त कर लिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना कुसमी थाने को दी, जहाँ कुसमी पुलिस ने लाश का पंचनामा तैयार कर जांच को विवेचना में ले लिया है। युवक ने मौत को गले क्यों लगाया इस अज्ञात कारणों का खुलासा अभी तक नही हो पाया है। इसका खुलासा पुलिस विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा। घटना की जानकारी मिलते मिलते काफी रात हो जाने के बाद लाश का पोस्टमार्टम सोमवार को नहीं हो पाया था लाश का पीएम कल मंगलवार को बीएमओ द्वारा सुबह पुलिस की उपस्तिथी में किया गया। पीएम उपरांत लाश को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
News TOP Footer