मंदिर प्रांगण में पीपल के पेड़ में युवक ने लगाई फांसी

0 171
Main Ad1

धर्मेन्द्र: सीधी
बहरी थाना अंतर्गत लौआ देवी रानी कुमारी के मंदिर प्रांगण में स्थित पीपल के पेड़ में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
Main Ad1
 जानकारी के अनुसार बहरी थाना के समीप भनवारी गांव के रहने वाले कुशल कोल पिता बुद्धसेन कोल ने अज्ञात कारणों से बीते 19 मई को रात्रि में लगभग 3 बजे से 4 के बीच में लौआ देवी मंदिर के प्रांगण में स्थित पीपल के पेड़ में सफेद गमछे से मौत को गले लगा लिया। बताया गया कि ग्रामीण जब मंदिर में आए तब युवक को फांसी में लटकते देख डायल हंड्रेड को सूचना दी गयी, जहां बहरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा विवेचना जारी है।
News TOP Footer