जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रवासी मजदूरों को दी खाद्य सामग्री..!

0 158
Main Ad1

विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि कार्यापालक अध्यक्ष म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा नोवल कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने घरों की ओर दूसरे राज्यों से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों एवं व्यक्तियों के हितार्थ जिला सीधी के सीमावर्ती स्थानों पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाकर प्रवासी मजदूरों को खाद्य सामग्री एवं पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश अजयकांत पाण्डेय, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश योगराज उपाध्याय तथा चुरहट में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीप नारायण सिंह की उपस्थिति में मोहनियां थाना के समीप सीधी की सीमा में प्रवेश कर रहे मजदूरों को उनके स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत खाद्य सामग्री, फल एवं पीने के पानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश अजयकांत पाण्डेय ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुये कहा कि संकट की इस घड़ी मे प्रशासनिक विभागों के साथ न्याय विभाग भी प्रवासी मजदूरों की हर संभव सहायता करने के लिये कृतसंकल्पित है। श्री पाण्डेय ने कहा कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर निःशुल्क हेल्पलाईन नं. 15100 में संपर्क किया जा सकता है जिसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऐसी समस्याओं का विधिक समाधान करने का प्रयत्न किया जाता है। इस अवसर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के लिये चुरहट के डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह, चुरहट थाना प्रभारी हीतेन्द्र शर्मा, ए.एस.आई. पुष्पेन्द्र सिंह, पैरालीगल वालेटियर अरविद पटेल उपस्थित रहे।

Ntv India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer