महिला चेक पोस्ट पर पकड़ाई, घोषित कंटेंटमेंट एरिया कोलूडीह में

0 245
Main Ad1

एक बार वापस किए जाने के बाद दोबारा पहुंची थी साड़ी बदलकर
कृतिका: सीधी
Main Ad1
सीधी जिले के घोषित कंटेनमेंट एरिया ग्राम कोलूडीह से चलकर एक महिला सीधी सिंगरौली जिले के बॉर्डर के चेक पोस्ट झोखों पर पकड़ी गयी। जिसे ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने वापस भेज दिया गया।
परंतु रोचक बात यह सामने आई कि उक्त महिला लोगों को चकमा देकर कुछ दूर जाकर पुन: साड़ी बदलकर ड्यूटी कर्मचारियों को चकमा देते हुए पगडंडी के रास्ते से चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम खुरमुचा पहुंचने के अथक प्रयास में कामयाब होती की उसे 3-4 किलोमीटर पहले ही फिर पकड़ लिया गया। जिसे एस.डी.एम. नीलेश शर्मा एवं तहसीलदार कुनाल राऊत द्वारा समझा-बुझाकर वापस सीधी जिला छुड़वाया गया।
 बता दें कि सीधी जिले में जबसे कोरोना पेशेंट पाए गए हैं तब से जिला सीधी- सिंगरौली बॉर्डर चेक पोस्ट झोखो पर प्रशासन द्वारा सतर्कता और बढ़ा दी गई हैl
विचारणीय प्रश्न इस बात का है कि सीधी जिले में कॉरोना पॉजिटिव केस मिलने से चौकसी तो बढ़ा दी गई है परंतु जब ऐसे ही विचारधारा के लोग पाए जाएंगे तो शासन प्रशासन हमारी मदद कहां तक कर पाएगा।
News TOP Footer