सीधी में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर रहवासी ने चिंता जताई है। हाल ही में हफ्ते भर पहले सीधी शहर के अलग-अलग जगहों पर लाखों रुपए की चोरी हुई थी जो मामला कोतवाली पुलिस सुलझा भी नहीं पाई है कि बीती अर्धरात्रि को दूसरी चोरी की वारदात सामने आई है।शहर के बनिया कॉलोनी में बीते 15 मई को रात 12 बजे के लगभग चोरों ने एक अधिवक्ता के घर में धावा बोल दिया और हजारों का सामान पार कर फरार हो गए।
पुलिस में दिये आवेदन के अनुसार जिला न्यायालय सीधी के अधिवक्ता मनोज सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि बीती रात्रि 12 बजे के उपरांत अज्ञात चोरों ने घर में घुस ताला तोड़कर बैडमिंटन, लैपटॉप का चार्जर, मोबाइल चार्जर तथा हजारों रुपए के कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।