भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर सीधी में स्थित दीनदयाल रसोई में गरीब ,बेसहारा ,मजदूरों के लिए निशुल्क स्वादिष्ट भोजन लॉक डाउन से लगातार 45 वें दिन भी पार्टी एवं गणमान्य नागरिकों के सहयोग से जारी है।
कल मंगलवार की रसोई के प्रमुख यजमान भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सद्गुरु फिलिंग के संचालक संतोष आहूजा रहे। शानदार रसोई की व्यवस्था श्री आहूजा द्वारा की गई जिसमें दाल, चावल, पूड़ी, सब्जी, सलाद, पापड़, खीर, केला परोसा गया। भोजन उपरांत 75 वर्षीय शंभू कोल ने कहा कि ‘दुई जून के भरपूर भोजन दई के अपना पन्चे जीवन बचाएन।’
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान,डॉ मनोज मिश्रा,मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विक्रम सिंह, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान,मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सेमरिया मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, महामंत्री अमित सोनी, नगर महामंत्री अमित प्रधान,मोर्चा की उपाध्यक्ष पूनम सोनी, तुषार द्विवेदी, रोहित जायसवाल,राजू ड्राइवर,शांति रावत, इंद्रवती रावत, कुसुम कोल, सुहिया साकेत,सविता कोल, संतोषी केवट, सविता साकेत, तारावती रावत, कृष्णा जयसवाल, मुन्नी कोल, कैलशुआ कोल सहित अनेक भोजन प्रेमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।