सोन घड़ियाल अभ्यारण प्रतिबंधित क्षेत्र के खडबड़ा घाट में अवैध रेत से लदा एक ट्रैक्टर जप्त किया गया है।
लाल रंग के इस ट्रैक्टर को मय ट्रॉली जिसमें अवैध रेत लोड भरा हुआ था जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं अंकित था उसे खड़बडा घाट सोन घड़ियाल अभ्यारण्य प्रतिबंधित क्षेत्र से पकड़ा गया।
कार्यवाही में संयुक्त संचालक के निर्देशन में बी.पी.तिवारी एसडीओ, विवेक सिंह रेंज ऑफिसर, जीपी साकेत रेंजर, तरुण सिंह वनपाल, धर्मेंद्र अटल वनरक्षक ने मौके पर दबिश देकर पकड़ा जिसमें अमिलिया पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन धर्मेंद्र सिंह खड़बडा का बताया जा रहा है।