रोते बिलखते बाबूलाल के लिये मशीहा बनी राम भक्त सेवा समिति, कैंसर पीडि़त मरीज को किया गया रक्तदान

0 177
Main Ad1

सीधी
शुक्रवार की दोपहर एक पीड़ित मानवता की घटना सामने आयी जहॉ जिला चिकित्सालय में एक पीडित रोता बिलखता हुआ पड़ा था। बताया गया कि पीडि़त
बाबूलाल सोनी मझौली कैंसर रोग से पीडि़त हैं। चिकित्सकों के अनुसार श्री सोनी की हालात अत्यंत नाजुक थी जिन्हे त्वरित रूप से एक यूनिट ब्लड की
आवश्यकता थी। सबसे बड़ी समस्या यह थी कि पीडि़त के साथ अन्य कोई परिजन मौजूद नहीं थे ऐसे समय में जब प्राण संकट में पड़े थे किसी व्यक्ति ने
उक्त घटनाक्रम की जानकारी राम भक्त सेवा समिति को दी। जहॉ समिति के प्रतिनिध मण्डल ने पहुॅच कर घटना की सत्यता की जॉच कर त्वरित रूप से प्रकाश गौतम द्वारा रक्त दान किया गया।
उक्त कार्यक्रम
के दौरान समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश साहू, विद्यार्थी प्रमुख दीपेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी लोकेश सिंह, सतीष शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News TOP Footer