विवेचना में जुटी पुलिस, पेड से टकराई बाइक मौके पर मौत


सीधी
जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के रौहाल नर्सरी के पास एक बाइक पेड़ से बुरी तरह टकरा गई जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
हासिल जानकारी अनुसार बाइक सवार गोली पहरी निवासी इन्द्रबहादुर सिहं बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डायल तथा 108 के साथ ही थाना प्रभारी गंगा माार्को रौहाल पहुंचे।
जहां बाइक सवार चालक के सिर में गंभीर चोटें होने से उसके चेहरे की पहचान करना संभव नहीं हो पा रहा था जिस पर डायल 100 के चालक सतेन्द्र मिश्रा की सूझबूझ से उसके मोबाइल की सिम निकालकर पहचानकर्ताओं से बात की गयी तब उसका नाम इन्द्रबहादुर सिहं निवासी गोली पहरी बताया गया जिसकी उम्र करीव 25 वर्ष के आसपास बताई गई है परिजनो को जानकारी भेज दी गई है। इस पूरे मामले को पुलिस ने अपनी विवेचना में ले लिया है तथा परिजनों के पहुंचने के उपरांत उसके शव को पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया जावेगा।
