सीधी में नहीं खुली मदिरा की दुकानें मदिरा प्रेमियों में देखी गई भारी निराशा –

0 238
Main Ad1

सीधी

सीधी जिले में विगत 40 दिनों से लाक डाउन का पालन कर रहे शराब प्रेमियों ने इन 40 दिनों को शराब से दूर रहकर कठिन परिस्थिति में गुजारे थे इस 40 दिन के दरमियान शराब से दूरी बनाना उनके लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था लेकिन उनकी यह तपस्या सरकार के शराब की दुकाने बंद करने के फैसले की वजह से पूरी हो गई तपस्या के 40 दिन गुजर जाने के बाद मदिरा प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई जब उन्हें पता चला किसी भी जिले के कलेक्टर ने 5 मई से सीधी जिले की देसी और विदेशी मदिरा की दुकानों को खोलने के लिए सशर्त अनुमति दे दी है मदिरा पीने वालों को लगा कि जैसे 40 दिनों की तपस्या का फल अब उन्हें मिलने वाला है यह जान्ने के बाद किसी उन्होंने 4 तारीख की रात करवट बदल बदल के गुजारी और सुबह से ही शहर में स्थित शराब की दुकानों के चक्कर लगाने लगे उनको लग रहा था कि कितनी जल्दी शराब की दुकान खुले और उन्हें उनकी तपस्या का फल मिले 40 दिनों तक मदिरा प्रेमिओ ने शराब के बिना रहकर जिस कठिन मानसिक स्थिति में गुजारी है अब वह दूर होने वाली थी लेकिन 5 मई को जैसे.जैसे समय बीतता गया और सीधी शहर में स्थित शराब की दुकानें नहीं खुली वैसे.वैसे शराब पीने वाले शराबियों की बेचैनी और गुस्सा भी बढ़ने लगा देर शाम 5 बजे सिटी हलचल की टीम जब सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड स्थित शराब की एक दुकान के पास पहुंची तो देखा कि शराब के शौकीन बड़ी बेसब्री से बेचैनी से वहां पर चहल कदमी करके शराब की दुकान को घूरे जा रहे थे और लगातार गुनगुना रहे थे कि यह कलेक्टर के आदेश को दूकान वाले क्यों नहीं मानते हैं शराब की दुकान क्यों नहीं खुल रही है सिटी हलचल ने जब ऐसे ही कुछ लोगों से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि ऐसा क्या हो गया कि कलेक्टर के आदेश के बाद भी शराब के ठेकेदार दुकान क्यों नहीं खोल रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश और अन्य कई राज्यों में धड़ल्ले के साथ लोगों को शराब उपलब्ध हो रही है तो यहां हमारे साथ अन्याय क्यों हो रहा है। इसी दौरान एक अन्य शराब प्रेमी ने सिटी हलचल को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यहां दुकान खोलनी चाहिए उन्होंने कहा कि हमें भोजन मत दीजिए लेकिन हमें आप शराब दीजिए शराब के बिना हमारा कोई भी काम नहीं हो रहा है सीधी शहर के मदिरा प्रेमियों के लिए 4 मई का दिन बहुत ही बड़ी आशाओं और उम्मीदों भरा था क्योंकि 4 मई को जिले के कलेक्टर ने सीधी जिले में शराब की दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए थे जिसको लेकर जिले के मदिरा प्रेमी बहुत ही खुश थे लेकिन 5 मई को दिन भर इंतजार करने के बाद भी शराब की दुकान नहीं खुलने पर उनकी सारी खुशी गुस्से में तब्दील हो गई और उनकी उम्मीदों और आशाओं पर पानी फिर गया वह इस बात के लिए कोस रहे हैं कि जब पूरे भारत वर्ष में लोगों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है तो सीधी में ऐसा क्या आपदा आ पड़ी की आज शराब की दुकान कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं खोली गई। जिले के मदिरा प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही दुखदाई रहा अब देखना यह है कि सरकार मदीरा प्रेमियों के इस दुख दर्द को कब तक में दूर कर पाती है

Main Ad1
News TOP Footer