सीधी में 17 मई तक चलेगी दीनदयाल रसोई कहा बीजेपी जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह ने –

0 245
Main Ad1

सीधी

सीधी जिले में लाक डाउन शुरू होने के बाद ही सीधी जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने जिले के गरीब भूखों और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपनी टीम के साथ काम शुरू कर दिया था लाक डाउन के प्रथम चरण और द्वितीय चरण में जिला बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह और उनकी टीम ने सीधी शहर की दीनदयाल रसोई को जीवित करके भूखे और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराया इस दौरान उन्हें सिंधी समाज के लोगों का भी सहयोग मिला लॉक डाउन के दूसरे चरण में जिला बीजेपी अध्यक्ष ने सीधी के कई गांव शहर के मोहल्लो के गरीब और जरुरत मंद लोगो को सेवा भाव से राशन और भोजन उपलब्ध कराने का काम लगातार जारी रखे रहे और अब जबकि लार्ड डाउन के 40 दिन बीतने के बाद सरकार ने फिर से एक बार लाक डाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया तो उन्होंने सेवा से अपने कदम पीछे नहीं हटाए और उन्होंने फिर से एक बार अपनी पूरी टीम के साथ दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया है लाक डाउन के तीसरे चरण में दीनदयाल रसोई योजना में लगातार बड़ी संख्या में भूखे और जरूरतमंद लोग पहुंच रहे हैं जिन्हें जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा और उनकी टीम द्वारा कड़ी मेहनत करके गरीबों को सहजता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन कराया जा रहा है 5 मई को सिटी हलचल ने दीनदयाल रसोई योजना का भ्रमण किया तो वहां पर अनेक भूखे और जरूरतमंद लोग चैन और सुकून के साथ भोजन करते मिले इस दौरान सिटी हलचल से बात करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने कहा कि 17 मई तक तीसरे लाग डाउन के दौरान वह गरीब और जरूरतमंदों को दीनदयाल रसोई योजना से भोजन उपलब्ध कराते रहेंगे इस दौरान उन्होंने कहा कि इसमें हमारे टीम का बहुत बड़ा योगदान है जिनकी कड़ी मेहनत की वजह से गरीब और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध हो पा रहा है इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह ने सिटी हलचल की पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए।

Main Ad1
News TOP Footer