55 मजदूरों का जत्था फिर पहुंचा सीधी औपचारिक जांच के बाद होम कोरेनटाइन का निर्देश

0 301
Main Ad1

सीधी
पुलिस थाना मझौली अंतर्गत चमराडोल नाके के पास आज 55 मजदूरों का जत्था बस के द्वारा फिर पहुंचा जहां औपचारिक जांच के बाद सभी को होम कोरेनटाइन किए जाने का निर्देश प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को दिया गया है।
हासिल जानकारी के अनुसार सभी मजदूर विदिशा जिला के गंजबासौदा एवं अशोकनगर जिले में फसल कटाई के लिए गए थे जो अपने साथ बच्चों को भी ले गए थे जहां से बस के द्वारा छोटे बड़े मिलाकर 55 लोगों का जत्था चमराडोल बैरियर के पास पहुंचा।
प्रशासन का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार जो मजदूर सेंसटिव जोन से आते हैं उन्हें विशेष कोरनटाइन के तहत व्यवस्था की जाती है और जो गैर सेंसिटिव जोन से आते हैं उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के तहत रखा जाता है। क्योंकि आज जो मजदूर आए हैं वह गैर सेंसटिव जोन से आए हैं इसलिए उनको होम कोरनटाइन के तहत रखे जाने का निर्देश दिया गया है।
ग्रामीणों की माने तो कई जत्थे ऐसे भी हैं जो रात के समय गुप- चुप के तरीका से चमराडोल नाके के पास से दाएं बाएं से गुजरते हैं ताकि पुलिस या प्रशासन की नजर उन पर न पड़े और सीधे गांव और घरों में आ जाते हैं ऐसे लोगों पर भी प्रशासन की नजर होनी चाहिए अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब कोरोना वायरस का संक्रमण अपने क्षेत्र में भी पैर फैला सकता है।

इनका कहना है

Main Ad1

आज जो मजदूरों का जत्था आया है वह अशोक नगर एवं विदिशा जिला से आए हैं जो गैर सेंसेटिव जोन में आता है इसलिए इन मजदूरों को होम कोरनटाइन किए जाने का निर्देश ग्राम पंचायत सचिवों को दिया गया है जो मझौली जनपद के बाहर से हैं उन्हें उनके गृह ग्राम तक भिजवाने की व्यवस्था की गई है।

श्रेयस गोखले
उपखंड अधिकारी, मझौली

News TOP Footer