चुरहट पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत से भरा हाईवा


चुरहट
पुलिस अधीक्षक सीधी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुरहट पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मोहनिया पुलिस चौकी के पास हाईवे 39 में नाकाबंदी कर हाईवा वाहन क्रमांक यूपी 70 जेटी 2717 को रोककर चेक किए जाने पर चालक राजेश कुमार यादव पिता देवीदीन यादव 30 वर्ष निवासी द्वारा चोरी का रेत अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया। आरोपी चालक द्वारा रेत का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका और ना ही वाहन के दस्तावेज पेश किए गए ड्राइवर द्वारा सिर्फ खुद का ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत किया गया। हाईवा वाहन चालक को चोरी की रेत परिवहन करते हुए पाया गया जिस पर उसके खिलाफ भा.द. वि. के अंतर्गत 379 414 खनिज खान अधिनियम 421 मध्य प्रदेश गौड़ खनिज अधिनियम 53(1)(3)(5). मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत3/181.5/180. 130(3)177.146/196. 66/192. 190(2) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चालक द्वारा यह अवैध रेत कहां से प्राप्त कर परिवहन की जा रही थी।
