आम का पेड़ गिरने से किशोरी की मौत

सीधी
बीते शनिवार से सीधी जिले में आंधी तूफान का दौर जारी है इस दौरान ग्राम सपही में तूफान से आम का पेड़ गिरने से सुभी सिंह पिता नागेंद्र सिंह उम्र 14 वर्ष की मौके से मृत्यु हो गई, जबकि पवन सिंह पिता त्रिवेणी सिंह घायल हो गए है जिन्हें इलाज हेतु सीधी भेजा गया है। वहीं तहसीलदार बहरी द्वारा प्राकृतिक आपदा प्रकरण बना कर भेज दिया गया है जिससे मृतक के परिजन को 4 लाख मिलेंगे वहीं 5000 अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
