उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के पुनः जिलाध्यक्ष बने रोहित

0 446
Main Ad1

सीधी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवगठित उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के शहरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्षों का मनोनयन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने किया है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों की सूची जारी की गई है। इस सूची में एक बार पुनः सीधी जिले का उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की कमान लगातार दूसरी बार पेशे से अधिवक्ता रोहित मिश्रा को सौंपी गई है।
इसके पहले वो लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव ,कांग्रेस छात्र संगठन के कई राज्यों में चुनाव प्रभारी और सीधी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समय समय पर दिए गए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निर्वहन किये हैं। मध्यप्रदेश में सरकार रहने के दौरान कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में शुद्ध के लिये युद्ध एक कार्यक्रम चलाया गया था जिसमें मूल उद्देश्य यह था कि उपभोक्ताओं को मिलावटी सामग्री से मुक्ति मिल सके किसी को भी खाद्य पदार्थों में मिलावट के जहर को पान न करना पड़े उसी की कड़ी में संगठन ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के माध्यम से एक मजबूत संगठन बनाकर उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करने की दिशा तय की है।
रोहित मिश्रा की इस नियुक्ति पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा,पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती देवी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कोरी,किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश मिश्रा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजना मिश्रा,कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश परिहार,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

News TOP Footer