चुरहट विधायक ने अधिकारियों कर्मचारियों की बुलाई बैठक

0 590
Main Ad1

रामपुर नैकिन
विकासखंड रामपुर नैकिन में सोमवार को चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने क्षेत्र के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक का आयोजन कर उनको निर्देशित किया कि वर्तमान संकट काल की घड़ी में वो जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
विकासखंड में हुई बैठक में चुरहट विधायक ने एसडीएम चुरहट अभिषेक सिंह, रामपुर नैकिन तहसीलदार लक्ष्मण पटेल, नायब तहशीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल, जनपद सीईओ रामपुर नैकिन सुलभ सिंह, खाद्य निरीक्षक ब्लाक रामपुर नैकिन संदीप तिवारी को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल खाद्य एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जाए सरकार द्वारा सभी को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि अनाज की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक अमला पूरे विधानसभा में पूर्णरूपेण अपने पंचायत सचिव, पटवारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता या जिससे भी जानकारी एकत्रित कराई जाये करा लें लेकिन पूर्णतह: जानकारी एकत्रित करें। विधायक ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में कोई भी परिवार भूखा नहीं रहना चाहिए। हर हाल में शासन द्वारा मिली रही सभी प्रकार की सुविधा उनके तक पहुंचे उनको पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया जाये जिससे यह लाक़ डाऊन में कोई खाने के लिए गांव से बार न जाये गांव में ही वह अपने घर में रहकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था पूर्ण हो। विधायक श्री तिवारी ने कहा कि अगर कोई क्षेत्र में भूखा आदमी रहता है और इसकी शिकायत मिलती है तो वहां का कार्यरत कर्मचारी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी किसी भी सूरत में उसे बख्शा नहीं जाएगा। गरीबों के हक में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा इसलिए सभी कर्मचारी शिवराज सरकार में मिले निर्देशों का कड़ाई से पालन करें हर गरीब तक शासन की जो सुविधा वर्तमान में मिल रही है वह पहुंचाना सुनिश्चित करें।

News TOP Footer