छात्र हितो का संरक्षण करने की रहम करे सरकार: विनय

0 109
Main Ad1

सीधी
एक तरफ समूची दुनिया वैश्विक करोना महामारी का दंश झेल रही है देश को इस भयंकर महामारी से बचने के लाक डाउन और सोसल डिस्टेंसिंग का पालन कर इससे बचने के लिए सभी लोग प्रयासरत हैं।
इस संकट की घडी में 3 मई के बाद जिले की सभी महाविद्यालयों में परीक्षाएं कराना कैसे उचित होगा।
विनय सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई सीधी ने जारी एक बयान में कहा है कि छात्रों एवं अभिवावको में इस कोरोंना वैश्विक महामारी के चलते भय का माहौल ब्याप्त हैl वैसे भी इस संकट काल में महाविद्यालयों में अध्ययन एवं अध्यापन कार्य नहीं हो पाए हैं इस भयावाह परिस्थित के कारण छात्र छात्राएँ परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार भी नहीं है। सरकार द्वारा ऑनलाइन स्टडी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिग के पालन का भी इंतजाम महाविद्यालयों एवं छात्रों के द्वारा हो पाना एक कठिन चुनौती हो सकती है। इसलिए इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए विनय सिंह परिहार ने सरकार से आग्रह किया है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्नातक एवं स्नातकोत्तर में छात्रों को जनरल प्रमोशन के साथ निजी संस्थानों में भी छात्रों की फीस माफकर छात्र हितों का संरक्षण करने का सरकार रहम करे।

News TOP Footer