आदिवासी विकास विभाग ने कोरोना से लड़ाई हेतु 50000रुपए का योगदान किया-

0 326
Main Ad1

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभााग के के पांडेेय ने बताया कि कोरोना वायरस ; कोविड .19 का संक्रमण वैश्विक महामारी का रूप ले चुका हैै₹50000 कााा योगदान कियान उक्त के बचाव एवं रोकथाम के लिए उनके विभाग के समस्त स्टाफ द्वारा रेड क्रास सोसाइटी में 50 हजार रुपए की सहायता राशि का योगदान किया है। विभाग के अधिकारियों द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रास सोसाइटी को उक्त राशि सौंपी है। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अनुकरणीय पहल की गयी है। यह राशि इस विपदा की घड़ी में समस्याओं का सामना कर रहे जरुरतमंदों की मदद में सहायक होगा। कलेक्टर श्री चौधरी ने कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम से बचाव के लिए जिला रेड क्रास सोसाइटी में योगदान करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है तथा अन्य लोगों से भी अपील की है कि इस पुनीत कार्य में सहभागी बने और जिला रेड क्रास सोसाइटी में अपनी क्षमता अनुसार योगदान करें। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रास सोसाइटी के भारतीय स्टेट बैंक के बैंक खाते नंबर 11104548302 में रुपए ट्रान्सफ़र किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चेक के माध्यम से भी योगदान किया जा सकता है।

News TOP Footer