राजस्थान कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आएंगे अपने घर वापस-

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि कोटा ज़िले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सीधी ज़िले के छात्र.छात्राओं को सीधी लाने हेतु व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री चौधरी ने बताया कि कोटा से मध्यप्रदेश आने वाले छात्र छात्राओं को बसों के द्वारा रूट चार्ट अनुसार शिवपुरी से जिला सीधी हेतु 4 बसें कुल 84 विद्यार्थियों को लेकर सीधी आयेंगी। शिवपुरी से सीधी तक विद्यार्थियों को सुरक्षित लाने हेतु नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया। जारी आदेशानुसार हर्षवर्धन शुक्ला उपयंत्री प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजना सीधी 9039391524 नितेश सिंह उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड सीधी 9981840584 नारेंद्र सिंह उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 7879797918 एवं दीपक पटेल उपयंत्री महान नहर संभाग सीधी 8085564924 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री चौधरी ने राज्य स्तर से प्राप्त सूची को साझा करते हुए छात्रों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी छात्रध्छात्रा का नाम इस सूची में नहीं हैए तो वे इस हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा है कि यदि किसी छात्रध्छात्रा का नाम इस सूची में नहीं है तो अभिभावक इस हेतु अपनी जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 07822.250123 में भी सम्पर्क कर दर्ज करा सकते हैं। उक्त सूची कलेक्टर सीधी के फ़ेसबुक पेज और ट्विटर के माध्यम से साझा की गयी हैं। सम्बंधित नोडल अधिकारी के सम्पर्क पर वाट्सएप पर छात्र छात्रा का नाम किस संस्थान से कोचिंग प्राप्त कर रहे हैंए मोबाइल नम्बर छात्र छात्रा के अभिभावक का मोबाइल नम्बर छात्र छात्रा का कोटा ज़िले का सम्पूर्ण पता एवं अभिभावक का सीधी का सम्पूर्ण पता साझा करने के लिए कहा गया है।
