विंध्य पहुंचा कोरोना: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें कहा- शिवराज ने महामारी से अछूते विन्ध्य को संक्रमित बनाया।

0 1,181
Main Ad1

भोपाल / सतना: पूूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज एक ओर तो नोवल कोरोना महामारी से जनता को सुरक्षित रखने में असफल साबित हो रहे हैं वहीं वे उन क्षेत्रों में महामारी का विस्तार कर रहे हैं जो क्षेत्र इससे अछूते हैं । उन्होंने विन्ध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमित रासुका के तहत् गिरफ्तार दो लोगों को सतना जेल भेजने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें तत्काल विन्ध्य क्षेत्र से बाहर भेजा जाए ।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बचाने में नाकामयाब मुख्यमंत्री अब इसका पूरे प्रदेश में विस्तार कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि पूरा विन्ध्य कोरोना महामारी से अछूता है । इस क्षेत्र में शिवराज सरकार ने दो संक्रमित कैदी मरीजों को भेजकर इस क्षेत्र की पूरी जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है ।श्री सिंह ने कहा कि इंदौर से सतना जेल में संक्रमित कैदियों को भेजा गया इससे सभी नागरिकों में दहशत फ़ैल गई ।

श्री सिंह ने ऐसा बेतुका निर्णय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और संक्रमित को तत्काल विन्ध्य से बाहर करने की मांग की ।श्री सिंह ने कहा कि संक्रमित मरीजों की चैन लिंक का तत्काल पता लगाया जाए और विन्ध्य में जो भी जेल कर्मी या अन्य लोग उनके सम्पर्क में आये हों उन्हें कोरोंटाइन कर उनका टेस्ट कराया जाए।

Main Ad1

News TOP Footer