जिला चिकित्सालय को मिली पेयजल समस्या से मुक्ति-

0 658
Main Ad1

जिला चिकित्सालय को मिली पेयजल की समस्या से मुक्ति
————————
कलेक्टर श्री चौधरी की पहल पर अल्ट्राटेक प्रबंधन ने दी आरओ प्लाण्ट की सौग़ात
————————-

जिला चिकित्सालय सीधी में गर्मी के मौसम में होने वाली पेयजल की समस्या का समाधान हो गया है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की पहल पर अल्ट्राटेक प्लाण्ट बघवार द्वारा जिला चिकित्सालय को आरओ फ़िल्टर प्लाण्ट की सौग़ात दी गयी है। आज कलेक्टर श्री चौधरी की उपस्थिति में अल्ट्राटेक बघवार के यूनिट प्रमुख भानू प्रकाश सिंह, मानव संसाधन प्रमुख मयंक श्रीवास्तव एवं कैप्टन मान विजय सिंह द्वारा आरओ प्लाण्ट सिविल सर्जन डा. एस. बी. खरे को हैण्डओवर किया गया।

Main Ad1

H2O मंत्रा प्रायवेट लिमिटेड सिंगापुर टेक्नोलोजी द्वारा निर्मित आरओ प्लाण्ट एक घंटे में 500 लीटर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करेगा। यह प्लाण्ट पानी से फ्लोराइड, आर्सेनिक़, आयरन जैसे तत्वों की अधिक मात्रा को नियंत्रित करता है तथा कैल्शियम, मैग्नेशियम और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों को मेंटेन करता है। इस प्लाण्ट में पानी बहुत कम बर्बाद होता है। पीने के पानी का टैंक भरने पर यह आटोमेटिक बंद हो जाता है। इस प्लाण्ट का पूरे वर्ष का मेंटीनेम्स नि:शुल्क किया जाएगा।

कलेक्टर श्री चौधरी ने अल्ट्राटेक प्रबंधन की अभिनव पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस प्लाण्ट के लग जाने से जिला चिकित्सालय आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने सिविल सर्जन को आरओ प्लाण्ट के व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए हैं।

News TOP Footer