एएनएम का पति जिला अस्पताल में दबंगई पर उतारू

0 594
Main Ad1

? जिला अस्पताल में मरीजों को लाकर उनसे कमीशन खाने का आरोप

?एएनएम के पति पर लगेे गंभीर आरोप

Main Ad1

सीधी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया लम्बे समय से विवादों से घिरा रहा है कभी मारपीट की घटना , तो कभी अवैध रूप से सेवा शुल्क की मॉग , तो कभी उचित समय पर उपचार न मिलने से मरीजों की मौत हो जाना , ये सारी बातें यहॉ आम सी हो चुकी हैं।
आलम कुछ यूॅ है कि अपने कार्यों के प्रति उदासीनता और अधिक से अधिक पैसे कमाने की बीमारी अब जमीनी स्टाफ तक फैल चुकी है। सूत्रों की मानें तो जब बीएमओ सेमरिया खुद बिना किसी सुचना के सदैव कार्य क्षेत्र छोंडकर रीवा में अपना आशियाना बना लिये हैं तो एैसी स्थिती में एएनएम व अन्य जमीनी कार्यकर्ताओं का अपने कार्य के प्रति विमुख होना स्वाभाविक सी बात है।
वर्तमान समय में जिले की सुर्खियॉ बटोरने का काम सेमरिया कार्यक्षेत्र की एएनएम पूनम गुप्ता एवं उनके पति राकेश गुप्ता कर रहे हैं।

?शासन की योजनाओं के विपरीत हो रहा कार्य…

कहने के लिये आशा और एएनएम शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाली प्रथम वाहक मानीं जाती हैं जो कि ग्रामींण अंचलों में भी हर घर तक उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराती हैं। यही नहीं संस्थागत प्रसव को बढ़ाऩे एवं नवजात शिशु गृह भ्रमण कार्यक्रम पर भी इनका विशेष योगदान रहता है। ये जमीनी अमला गांवों में गर्भवती महिलाओं को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य करता है किन्तु लम्बे अर्से से मिल रही शिकायतों के आधार पर वास्तविक धरातल पर एएनएम पूनम गुप्ता एवं पति राकेश गुप्ता द्वारा इसके विपरीत कार्य किया जा रहा है।

?कमीशन के लिये होती है सेवा…

एएनएम पूनम गुप्ता एवं पति राकेश गुप्ता पर ग्रामींणों द्वारा आरोप लगाया गया है कि ये वर्तमान समय में शासन के मंशानुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। वर्तमान समय में पति पत्नी द्वारा केवल मेवा खाने के लिये सेवा का ढ़ोंग किया जाता है। गॉव के मरीजों को बहला फुसला कर उचित स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर जिला मुख्यालय में लाकर कमीशन लेकर मरीजों को अन्य चिकित्सकों को सौंप दिया जाता है। सबसे खास बात तो यह है कि नसबन्दी के प्रकरण में ये प्रेरक के नाप पर भी कई बार शासन को चपत लगा चुके हैैं।

?जिला चिकित्सालय स्टाफ पर अनावश्यक दबाव का प्रयास…

जानकारों की मानें तो दम्पति के द्वारा जिला चिकित्सालय में भी आये दिन यहॉ के स्टाफ के साथ तू-तू , मैं-मैं होती रहती है। अभी हाल ही में रात के समय जिला चिकित्सालय सीधी में सेवा दे रही नर्स को भयभीत कर अपने हिसाब से कार्य करानें का मामला सुर्खियों में आया था। जिला चिकित्सालय में सेवा दी रही नर्स के बयान पर ध्यान दें तो उसने स्पष्ट रूप से तथाकथित एएनएम पूनम गुप्ता के पति राकेश गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। वहीं उचित विधिक कार्यवाही के अभाव में इस दम्पति द्वारा कमीशनखोरी की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है। मौजूदा सक्षम अधिकारी का पहला दायित्व बनता है कि दम्पति पर समय रहते नियमानुसार उचित कार्यवाही से दण्डित किया जाये अन्यथा जल्द ही कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।

?सख्त कदम उठाने के निर्देश: सिविल सर्जन

इस मामले में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे ने अपने एक बयान में कहा कि राकेश गुप्ता नाम के व्यक्ति की बार-बार शिकायतें आ रही हैं जिसके द्वारा जिला अस्पताल के स्टाफ को परेशान किया जाना तथा उनसे बदतमीजी कर दबाव बनाए जाने का प्रयास किया जाता है। यह मामला उनके जानकारी में आया है और उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर सीधी को भी सूचित किया है।
डॉक्टर खरे ने कहा कि जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्टाफ के साथ किसी भी रूप में बदतमीजी या दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरी हुआ तो इस मामले की पुलिस में एफआईआर भी करवाई जाएगी।
===========================

News TOP Footer