सीधी के सिकरा के जंगल में महाबली बस पलटी 35 यात्री घायल हुए

सीधी : धर्मेन्द्र : 5 दिसंबर को आज सीधी जिले के कुशमी से सीधी जिला मुख्यालय आ रही महाबली ट्रैवल्स चौहान बस सीकर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और 40 यात्री घायल हो गए दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अलग-अलग वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों को भर्ती कर उनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया घायलों में 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है इलाज के दौरान यात्रियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि बस अनियंत्रित हो गई और अचानक ही पलट गई। सीधी से कुसमी कुशमी से सीधी चलने वाली महाबली ट्रैवल्स का ट्रैक रिकॉर्ड पहले से भी खराब है यह बस पूर्व में भी कई बार दुर्घटना ग्रस्त हो चुकी है लेकिन इस बस को लापरवाही पूर्वक चलाने से बस के ड्राइवर बाज नहीं आ रहे थे जिसकी वजह से आज फिर एक बार बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । दुर्घटना के बाद जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी और जिले के पुलिस अधीक्षक आर यस बेलबंसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की मरीजों से मिलने के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर एस बी खरे को मरीजों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए । मरीजों से मुलाकात के बाद जिले केे कलेक्टर रवीन्द्र चौौधरी ने इस दुर्घटना के सभी घाायलो को साढे सात सात हजार रूूूपए की सहायता देने की घोषणा की है।
