शोक व्यक्त करने चुरहट पहुंचे मंत्री व विधायक

0 721
Main Ad1

 सीधी।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की माताश्री सरोज सिंह के दुखद निधन पर आज शिवराजपुर कोठी में अनेक विशिष्ट लोग शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। जिनमें मुख्य रूप से म.प्र. शासन के पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, पूर्व मंत्री एवं महाराजा पुष्पराज सिंह,उनके पुत्र विधायक दिव्यराज सिंह, नरेश तंवर भिवानी (हरियाणा),म.प्र. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं पूर्व मंत्री व विधायक नागेंद्र सिंह शिवराजपुर पहुंचे। जिन्होंने स्व.मम्मा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

00000000000000

Main Ad1
News TOP Footer