बाराती पिकप पलटने से दो की मौत


?बारात से वापस आ रही थी पिकप
?बघवार चौकी के ग्राम भैैंसरहा में हुई दुर्घटना
सीधी।
आज बारात लेकर वापस आ रही एक पिकप वाहन के पलट जाने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की रीवा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना में पिकप सवार 9 अन्य घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिकप वाहन क्रमांक एमपी-17-जी-2253 जो चचाई देवलौंध बारात लेकर कल गई थी जो आज मंगलवार 21 मई को जब बारात से वापस गोविन्दगढ़ जा रही थी तभी बघवार चौकी के गांव भैंसरहा ग्राम में सुबह तकरीबन 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस पिकप वाहन में तकरीबन 11 लोग सवार थे जिसमें द्वारिका साकेत पिता स्वामीदीन साकेत उम्र 35 वर्ष ग्राम धोनहट की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि साहबलाल कोल पिता खुइला कोल उम्र 65 वर्ष निवासी गोविन्दगढ़ को रीवा ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। इस घटना में अन्य घायलों में सुरेश कोल पिता रघुवीर कोल निवासी मसमासी थाना रामनगर, छोटेलाल कोल पिता कौशल कोल निवासी रीठी जिला रीवा,बिहारी कोल पिता कालू कोल ग्राम भितरी,सुनील कोल पिता रामगोपाल कोल निवासी धोनहट को सामान्य चोटें आने के कारण उन्हें रामपुर नैकिन अस्पताल में भर्ती गया है जबकि तकरीबन 5 गंभीर घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है।
00000000000000
