! मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा-कहा पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने !

0 198
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुये उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रवेश के पूर्व सभी व्यक्तियों की सघन जाँच की जाये। अनाधिकृत लोगों को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाये। उन्होने कड़े निर्देश दिए हैं कि मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही ज्वलनशील सामग्री, हथियार, मादक पदार्थ, आदि सामग्रियों के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस अधीक्षक श्री नायक ने निर्देश दिए कि मतगणना स्थल के सामने का रास्ता प्रतिबंधित क्षेत्र रहेगा। पार्किंग की व्यवस्था संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के मैदान में तथा कन्या महाविद्यालय के परिसर में रहेगा। मतगणना में संलग्न शासकीय सेवकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के नवीन भवन में रहेगी। पुलिस अधीक्षक श्री नायक ने कड़े निर्देश दिए हैं कि पूरी मुस्तैदी के साथ मतगणना स्थल पर शांति व्यवस्था को बनाये रखा जाये।

News TOP Footer