! मतगणना तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा!

0 655
Main Ad1

सीधी : धर्मेंद : लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतगणना प्रक्रिया से जुडे नोडल अधिकारियों को सौपें गये दायित्वों की समीक्षा बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सीधी संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री अभिषेक सिंह द्वारा की गयी। कलेक्टर श्री सिंह ने मतगणना केन्द्र में की जाने वाली सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सौपें गये दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभीअधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रुटिरहित मतगणना सम्पन्न कराएँ।कलेक्टर श्री सिंह ने मतगणना कर्मियों, अभ्यर्थियों को मतगणना एजेंटो तथा मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश द्वार, स्वल्पहार, भोजन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, टेबूलेशन व्यवस्था, सीसीटीवी, कक्षों में वातानुकूलित लगाये जाने रिजर्व दल, मेडिकल दल, राउण्ड वाईज परिणामों की घोषणा के लिए लाउड स्पीकर लगाने, व्यवस्था से जुडे कर्मियों की सुविधाओं के विषय में विस्तृत समीक्षा की।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अवि प्रसाद, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. पी. वर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा, सहायक रिटर्निंग आफिसर सीधी श्री के. पी. पाण्डेय, चुरहट श्री राजेश मेहता, सिहावल श्री आर. के. सिन्हा, धौहनी श्री ए. के. सिंह सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer