। सीधी शहर को सुंदर बनाने में शहर के नागरिकों की रहेगी भागीदारी ।


सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी जिले में अपनी पदस्थापना के साथ ही जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने सीधी शहर की जर्जर व्यवस्थाओं को सर्जरी करके और सीधी शहर को सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया था उन्होंने सबसे पहले सीधी शहर में चार बड़े पार्किंग स्थल के लिए जगह निकाली जो काम विगत 15 वर्षों में जिले में आए कई अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी नहीं कर सके वह काम जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने चंद महीने में कर दिया जिसकी जिले के नागरिक प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन लोकसभा चुनाव आने के कारण सीधी शहर की विकास की गति को विराम लग गया था चुनाव संपन्न होने के बाद जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह जिले के विकास के लिए फिर से एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने विगत दिवस ही सीधी शहर की व्यवस्थाओं का भ्रमण कर के जायजा लिया और शहर के दुकानदारों से शहर की समस्याओं के संबंध में कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर चर्चा की और उनके सुझाव लिए जिसके बाद उन्होंने सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड से विकास को गति देने का काम शुरू करने का फैसला लिया इसके तहत 19 मई को सोना चल बस स्टैंड के सामने स्थित 30 साल से भी ज्यादा पुरानी और जर्जर गोमती नुमा दुकानों को गिराने की पहल शुरू कर दी जिसके बाद जर्जर दुकानों के दुकानदारों ने दुकानों को सामान निकाल कर खाली करने का काम शुरू कर दिया । दुकानों के खाली होते ही विद्युत विभाग द्वारा सभी दुकानों के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे जिसके बाद यातायात की व्यवस्थाओं को देखते हुए दुकानों को गिराने का काम किया जाएगा। जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह सीधी शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रयासरत है जिले के नागरिक भी जिले के कलेक्टर के प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं और जिले और शहर के विकास में अपनी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं रहेंग । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
