। सीधी शहर की सुंदरता पर ग्रहण बनी सुदामा कांपलेक्स की 36 दुकानों को गिराया गया ।

सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी शहर के ह्रदय स्थल सोनांचल बस स्टैंड में विगत 20 वर्षों से भी अधिक समय से सुंदरता पर ग्रहण बने सुदामा कांपलेक्स की 36 दुकानों को जिला कलेक्टर के अभिनव पहल पर बुलडोजर से गिरा दिया गया विगत 30 वर्ष पूर्व सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड में सुदामा कांपलेक्स की दुकानें गरीब और बेरोजगार लोगों को मिनिमम राशि पर उपलब्ध कराई गई थी जिनमें मोची और बिसात खाने की दुकान करने वाले निचले तबके के लोग शामिल थे । समय के साथ वक्त बदला और गरीब तबके के लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए ऐसे लोगों ने गरीबों की दुकान औने पौने दाम पर किराए से हथिया कर उन पर कब्जा जमा लिया और कई वर्षों तक गरीबों को कम दाम देकर उनका शोषण करते रहे इसी दौरान समय बीतता गया और नगर पालिका के द्वारा दी गई दुकानों की लीज का समय भी पूरा हो गया और दुकानें भी जर्जर हो गई जो शहर में संकीर्णता और आम जनता की परेशानी का सबब बन गई थी जिसे देख कर जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने शहर के व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा करने के बाद उनके सुझाव को लेने के बाद उन्होंने शहर में विकास में बाधा बन रही है जर्जर और गोमती नुमा दुकानों को गिरवानी के लिए पहल कर दी जिसके बाद नगर पालिका ने 19 मई को शाम 4:00 बजे से उक्त दुकानों में बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया । जिले के कलेक्टर के लिए गए इस साहसिक निर्णय की शहर की आम जनता दिल से प्रशंसा कर रही है और शहर के विकास में उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों का समर्थन कर रही है । NTV इंडिया न्यूज़ के।लिए धर्मेन्द्र की रिपोर्ट ।
