कांग्रेस भाजपा में कांटे की टक्कर के आसार

0 438
Main Ad1

? पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ लोक सभा का मतदान

? छुटपुट घटनाएं बनी सुर्खियां

Main Ad1

【आर.बी.सिंह ‘राज’】 ✍️

सीधी।

संसदीय क्षेत्र सीधी-11 में आज प्रदेश के अन्य संसदीय क्षेत्रों के साथ मतदान का कार्य छुटपुट घटनाओं को छोडक़र शांतिपूर्ण मतदान रहा। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। खासतौर से संवेदनशील मतदान केन्द्रों की निगरानी वेवकास्टिंग के जरिए सतत रूप से की गयी। मतदाताओं ने आज लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे सभी 26 प्रत्याशियों की किस्मत को ईव्हीएम में बटन दबाकर कैद कर दी है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 मई को मतगणना संपन्न होने के बाद होगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे से सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही ज्यादातर मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। यह अवश्य है कि धूप तेज होने के बाद अधिकांश मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या काफी कम हो गई थी। अपरान्ह 4 बजे के बाद मतदान में फिर से तेजी आई।

? नव मतदाताओं में दिखा उत्साह

मतदान को लेकर युवा मतदाताओं में खास उत्साह देखा गया जो पहली बार मतदान करने पहुंचे थे उनमें अपने प्रत्याशी को वोट देने का उत्साह अलग ही झलक रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में मतदान करने के लिए लोग ज्यादा संख्या में अपने घरो से निकले। रोजमर्रा का काम निपटाने से पहले ही कई लोग सुबह लंबी कतारों में लगे नजर आये। चुनाव ड्युटी में लगे अधिकारियों द्वारा सतत रूप से अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जाता रहा। कलेक्टर अभिषेक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक तरूण नायक द्वारा भी स्वयं मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

? भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव में सीधी संसदीय क्षेत्र में नामांकन के बाद से ही स्थिती पूरी तरह से स्पष्ट हो गई थी कि भाजपा-कांग्रेस के बीच ही यहां कड़ा मुकाबला है। दोनो दलों के प्रत्याशियों एवं उनके कार्यकर्ता भी इस स्थिती को भांप कर आरंभ से ही मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए सतत जनस पर्क भी लगे हुए थे।
सीधी संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में विभक्त होने के कारण मतदाताओं का रूझान भी प्रत्याशियों की पसंद को लेकर अलग-अलग रहा। फिर भी सभी क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही है।
विधानसभा चुनाव के दौरान चुरहट,सीधी, धौहनी,चितरंगी,देवसर,व्यौहारी,सिंगरौली में जहां भाजपा प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा बंधा था। वहीं विधानसभा क्षेत्र सिहावल में ही कांग्रेस को अपना परचम फहराने में सफलता मिली थी। विधानसभा चुनाव के बाद मतदाताओं की पसंद में काफी अन्तर देखा जा रहा है। जिसके चलते भाजपा-कांग्रेस का सभी विधानसभा क्षेत्रों में सीधा मुकाबला है।

? भाजपा ने संसदीय क्षेत्र मेें झोंक दी थी पूरी ताकत

भाजपा द्वारा संसदीय क्षेत्र सीधी में लोकसभा चुनाव में तीसरी बार विजयश्री पाने के लिए आरंभ से ही अपने पूरी ताकत झोंक दी गई थी। यह अवश्य है कि भाजपा प्रत्याशी को लगातार अपने ही पार्टी के नेताओं से चुनौती मिलती रही। उन्हे भाजपाई ही कई स्थानों पर घेरने की रणनीति में जुटे हुए थे। उनकी यह मंशा कितनी कामयाब होती है यह तो 23 मई को होने वाली मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

?भाजपा के कई स्टार प्रचारक पहुंचे थे सभाएं करने

भाजपा द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने बड़े नेताओं की जनसभा भी कराई गई जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ,पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला प्रमुख रहे।

?कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पहुंचे थे प्रचार करने

कांग्रेस की ओर से सीधी संसदीय क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुनावी सभा सिंगरौली जिले एवं सीधी जिले के हिनौता धौहनी में आयोजित की गई थी। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री राजमणि पटेल,पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल,चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी द्वारा सीधी संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभाएं ली गई थी।
पूरे संसदीय क्षेत्र में प्रचार की मुख्य कमान भी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल ने स्वयं संहाली हुई थी। उनके द्वारा संसदीय क्षेत्र के ज्यादातर गांव में स्वत: पहुंचकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा गया।

.? बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें भी रहीं सुर्खियों में

सीधी जिले में आज लोकसभा चुनाव का मतदान शुरू होने के साथ ही बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें भी कई क्षेत्रों से मिलनी शुरू हो गई। यहां तक कि जिला मुख्यालय के समीपी कई गांवों में बनाये गए पोलिंग बूथो में भी कुछ लोगों का कब्जा होने के कारण मतदाताओं को उनके समक्ष ही ईव्हीएम मशीन का बटन दबाने की मजबूरी बनी रही।
कई बूथों के कैप्चरिंग होने की शिकायतें व्यवस्था में लगे बड़े अधिकारियों तक भी पहुंची लेकिन ज्यादातर शिकायतों को गंंभीरता से नही लिया गया। बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें चुरहट,धौहनी,सीधी एवं सिहावल विधानसभा क्षेत्रों के भी कई पोलिंग बूथों पर दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।

?भाजपा प्रत्याशी से की गई अभद्रता

बीजेपी प्रत्याशी रीति पाठक ने चुरहट विधानसभा में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कोष्टा मतदान केंद्र में कांग्रेसियों ने अभद्रता कर बूथ कैप्चर कर लिया। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उनके साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया गया ।
खबर मिलने पर एसपी मौके पर पहुंचे तब जाकर विवाद शांत हुआ। इसके बाद पोलिंग बूथ में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल ने चुनाव की बदइंतज़ामी का आरोप लगाया। अजय सिंह ने कहा मतदाता आईडी प्रूफ लेकर भटकते रहे। उन्हें किसी ने सही जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि एक विज्ञापन और दो पोस्टर लगाने से काम नहीं चलता है। आम आदमी को यह जानकारी होना चाहिए कि आधार कार्ड की ज़रूरत है या किसी दूसरे आई डी की ज़रूरत है।

?ईवीएम मशीन जमा होना प्रारंभ

मतदान की तय सीमा समाप्त होने के कुछ घंटों के उपरांत ही सीधी जिले के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र संजय गांधी महाविद्यालय परिसर में शहरी क्षेत्र की ईवीएम मशीनों का जमा होना प्रारंभ हो गया था मतदान कर्मी अपने दल बल के साथ यहां पहुंचकर अपनी मतदान से मगरिया जमा करवा रहे हैं जो क्रम पूरी रात चलेगा।
############

News TOP Footer