जिला कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी को मारी गई ठोकर ?


सीधी : धर्मेन्द्र : सीधी संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को हो रहे मतदान में दोनों ही दलों ने अपनी सारी ताकत और सारी रणनीति लगा दी है एक तरफ जहां बीजेपी ने कांग्रेस के ऊपर ब्राह्मणों पर हमला करने के आरोप लगा दिए वहीं क्षेत्र में मतदान का निरीक्षण कर अपने पोलिंग एजेंटों से मिल वापस आ रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा का अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकराकर बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई । अचानक हुई इस दुर्घटना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा और उनके साथ वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां रूद्र प्रताप सिंह बाबा के सर में गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टरों द्वारा उनके सर में 20 से भी अधिक टांके लगाए गए हैं और उनके स्वास्थ्य पर गहरी नजर रखी जा रही है । डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत को देखते हुए इन्हें बाहर रीवा भी रेफर किया जा सकता है राजनीति में इस तरह की हरकत करना लोगों को पच नहीं रहा है लोग इस बात की निंदा कर रहे हैं कि राजनीति की लड़ाई में इस स्थिति में पहुंचकर जान लेने की कोशिश करना एक गंभीर मामला है रुद्र प्रताप सिंह बाबा के साथ हुई इस घटना के बाद जिले भर के कांग्रेसी इस तरह की बातें कर रहे हैं कि हार से बौखला कर बीजेपी के लोग इस तरह की हरकत करने पर उतारू हो गए हैं और वह जान लेने तक में भी पीछे नहीं हट रहे हैं । इस बात में क्या सच्चाई है इसकी सच्चाई तो जांच के बाद ही पता चलेगी । NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट ।
