कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी सोमेश्वर सिंह ने जारी एक बयान में कहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सीधी में आयोजित चुनावी सभा के पहले भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ लाख लोगों के मौजूदगी का दावा किया था। किंतु आज सभा स्थल पर बमुश्किल 25 हजार लोग मौजूद रहे। मोदी जी के सुसज्जित एयर कंडीशनर मंच में 10 टन पावर के एयर कंडीशन लगाए गए थे। और आम जनता 41 डिग्री के तापमान में पसीना पोंछती नजर आई।
श्री सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को सभा को संबोधित करने का अवसर तक नहीं दिया गया | भीड़ की संख्या देख श्री मोदी ने सीधी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी तथा उपस्थित अन्य विधायकों का नाम तक नहीं लिया।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि कागजों में बन रही रेल लाइन का जिक्र करते हुये श्रेय सरकार को देकर श्री मोदी ने निवर्तमान सांसद व पार्टी प्रत्याशी के चेहरे की रौनक ही उतार दी किन्तु 10 साल से बन रही सीधी- सिंगरौली सड़क पर चुप रहे |
सोमेश्वर सिंह ने आगे कहा कि श्री मोदी ने विंध्य क्षेत्र को बिजली का हब बनाने का जिक्र किया, लेकिन उसमें इस क्षेत्र के कितने लोगों को रोजगार दिया जायेगा ? मौन रहे | युवाओं से कहा कि नौजवान अब 20 वीं शदी में नहीं, 21 वीं शदी में जी रहे हैं पर्सी मोदी के कार्यकाल में उनके लिये क्या है ? इस पर वह क्यों मान रहे ?