मोदी के कार्यक्रम में आ रही पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त घायलों को देखने पहुंचे अजय सिंह राहुल

0 1,376
Main Ad1

?जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश

सीधी।

Main Ad1

कल शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी में भाजपा प्रत्याशी के लिए आयोजित चुनावी जनसभा में सीधी आ रही एक पिकअप जो सिंगरौली जिले के ग्राम निवास के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें तकरीबन 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे जिनमें से कई घायलों को जेपीवीएल नगरी द्वारा अपने एंबुलेंस से स्थानीय चिकित्सालय में उपचार मुहैया कराया गया था तथा ज्यादा घायलों को जिला अस्पताल, सीधी में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ घायलों को स्थिति गंभीर होने के कारण रीवा के लिए भी रेफर कर दिया गया है।

घटना की खबर लगने के बाद देर रात  जब कांग्रेस के प्रत्याशी  अजय सिंह राहुल सीधी पहुंचे तो उन्होंने जिला अस्पताल जाकर खुद मरीजों का हाल-चाल जाना तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अजय सिंह राहुल ने  इस दौरान वहां उपस्थित सिविल सर्जन डॉ एसबी खरे तथा अन्य डॉक्टर्स से घायलों की तबीयत के बारे में पूछा तथा डॉक्टर्स को निर्देशित किया कि सभी मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं दी जायेंं।

इस दौरान नवीन नेटवर्क के एमडी नवीन सिंह बघेल सहित कांग्रेस के कई नेता भी वहां उपस्थित रहे।

News TOP Footer