। 3 अप्रैल को सीधी लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करेंगे अजय सिंह राहुल जिला कांग्रेस कमेटी ने की तैयारी बैठक ।

0 190
Main Ad1

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की सीधी लोकसभा सीट से देश के दोनों ही राष्ट्रीय दलों बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग लगभग साफ हो गई है भारतीय जनता पार्टी ने सीधी लोकसभा सीट के लिए अपनी पूर्व बीजेपी  सांसद रीति पाठक को फिर से मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को सीधी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है जिसकी पुष्टि आज भोपाल आईटी सेल के अरुण भर्तियां द्वारा जारी फेसबुक में एक सूचना के बाद हो गया । जारी सूचना में अरुण भर्तियां ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनेक दिग्गजों से 3 अप्रैल को सीधी लोकसभा सीट से अजय सिंह राहुल का पर्चा दाखिल कराने के लिए 3 अप्रैल को सीधी पहुंचने का अनुरोध किया है वहीं एन टीवी इंडिया न्यूज़ के दावे को उस समय और ज्यादा बल मिला जब जिला कांग्रेस कार्यालय  में जिले के पदाधिकारियों की बैठक में 3 अप्रैल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का लोकसभा सीधी के लिए पर्चा दाखिल कराने के लिए सीधी जिले की सभी विधानसभा की सीटों से जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ को जिले के छत्रसाल स्टेडियम में लाने की कवायद शुरू कर दी गई । जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि अजय सिंह राहुल भैया का नामांकन दाखिल कराने के दौरान लोकसभा सीट की सभी विधानसभाओं से जनता की मौजूदगी ज्यादा से ज्यादा रहे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने  बैठक के दौरान अजय सिंह राहुल को सीधी लोकसभा से उम्मीदवार बनाए जाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और संकल्प लिया कि हम इस सीट को जीत कर ही दम लेंगे।

News TOP Footer