। NTV India news ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल से जिले में प्रचार ना करने पर मांगा जवाब ।

।
31 मार्च को सीधी जिले के प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने एक विशेष मुलाकात के दौरान सवाल किया कि आप पर गंभीर आरोप लग रहे हैं कि आप इस जिले में पार्टी का प्रचार-प्रसार नहीं कर रहे हैं सवाल का जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि इस तरह की बातें करना और इस तरह की अफवाह फैलाना यह बीजेपी के लोगों का काम है ।वह हमारी और कांग्रेस पार्टी के बीच में दूरी पैदा करके अपना रास्ता आसान करना चाहते हैं । मगर सीधी जिले की जनता उनके इस बहकावे में आने वाली नहीं है सीधी जिले की जनता इस बार इनकी इस तरह की अफवाहों का करारा जवाब देगी । एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चौकीदार मुहिम पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल से प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि अभी तक देश में एक चौकीदार था जिसे राहुल गांधी चोर कहते थे लेकिन इससे बचने के लिए अब वह सबको चौकीदार कहने लगे हैं आगे उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में फेल हो चुका है 1500000 रुपए देश की जनता को देने के वादे में फेल हो चुका है, नोटबंदी में फेल हो चुका है, जीएसटी में फेल हो चुका है देश की जनता को गरीबी से बाहर निकालने में फेल हो चुका है इसलिए चौकीदार मुहिम चलाकर इन सब बातो से जनता का ध्यान हटाना चाहते है लेकिन देश की जनता जागरूक हो चुकी है और 2019 के लोकसभा के चुनावों में वोट के माध्यम से इनको इनकी करनी और कथनी का करारा जवाब देगी इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने NTV India news के द्वारा पूछे गए अन्य कई सवालों के जवाब दिए ।
