। विधानसभा निर्वाचन 2018 में माकपोल के बाद सीआरसी नहीं करने वाले तीन पीठासीन अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकार ने निलंबित किया ।

0 171
Main Ad1

 सीधी जिले में लोकसभा चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह तेवर कड़ी नजर आने लगे हैं । निर्वाचन की तैयारियों में गड़बड़ी पाए जाने की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी कार्यवाही की है 30 मार्च को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने आदेश जारी कर के विधानसभा निर्वाचन 2018 में माक पोल के बाद ईवीएम मशीन की सीआरसी नहीं कर के मतदान शुरू करने पर तीन पीठासीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में लाल बहादुर सिंह शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पहाड़ी को विधानसभा क्षेत्र 82 धौहनी के मतदान केंद्र 234 हरदी,  प्रमोद सिंह सहायक शिक्षक सामान्य बालक छात्रावास सीधी को विधानसभा क्षेत्र 82 धौहनी के मतदान केंद्र 141  कंजबार में तथा दान बहादुर सिंह शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी को विधानसभा क्षेत्र 78 सिहावल के मतदान केंद्र 259 सरौधा में मतदान कराने हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था । इन सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा माकपोल के बाद ईवीएम मशीनों की सीआरसी नहीं की गई थी । जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए इन सभी पीठासीन अधिकारियों पर जिनमें लाल बहादुर सिंह प्रमोद सिंह और दान बहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है लोकसभा चुनाव के पहले जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने कड़ी कार्यवाही करके यह संदेश देने की कोशिश की है कि लोक सभा निर्वाचन 2019 में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उठाए गए इस कदम से आम जनता और राजनीतिक दलों में जिले में निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीदों को बल मिला है ।

News TOP Footer