! सीधी पुलिस ने 52 गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों को वापस करके होली पर दि उन्हें खुशियां !

0 241
Main Ad1

सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक जिले की कानून व्यवस्था को संभालने के साथ साथ आम नागरिकों को खुशियां भी देते हैं । 20 मार्च को पुलिस अधीक्षक सभागार सीधी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक तरूण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा द्वारा होली के त्योहार में सीधी वासियों की खुशी को दुगनी करते हुए उनके गुमे हुए मोबाइल वापस किए ।मोबाइल वापस करने के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल के मालिकों को अबीर लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दी साथ ही अपना मोबाइल पाने वाले सभी लोगों को भविष्य में अपने मोबाइल की सुरक्षा करने का मार्गदर्शन भी दिया । इस मौके पर मौजूद मीडिया को भी पुलिस अधीक्षक तरूण नायक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने होली की शुभकामनाएं दी साथ ही गुम हुए मोबाइल को खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार देने की भी घोषणा की । गुम हुए मोबाइल को बरामद करने में साइबर सेल से प्रदीप मिश्रा आनंद कुशवाहा सूबेदार भागवत पान्डे उपनिरीक्षक रामाधीन सिंह सहायक उपनिरीक्षक संतोष पांडे जिला कोतवाली में पदस्थ आरक्षक आजाद खान एवं आनंद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है सीधी पुलिस द्वारा 52 लोगों को ₹583339 के मोबाइल देकर उनके चेहरों पर खुशियां लौटाई गई हैं मोबाइल पाने के बाद मोबाइल के मालिकों ने जिले के पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का दिल से धन्यवाद किया और सीधी पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की ।

News TOP Footer