! सिटी हलचल NTV India news की पहल पर बच्ची के अपहरण की धमकी देने वाले पकड़े गए !

0 313
Main Ad1

19 मार्च को सिटी हलचल और एन टीवी इंडिया न्यूज़ पोर्टल द्वारा सीधी शहर के महा मोहल्ले की रहने वाली गीता सोंधिया के बच्चे के अपहरण करने की धमकी देने की खबर प्रमुखता से चलाई गई थी साथ ही पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को भी मामले की जानकारी देकर तत्परता दिखाने की बात की गई थी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19 धारा 506 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था मामले में पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशन व मार्गदर्शन किया गया । जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थान पर छापामारी की गई जिसके बाद फोन पर धमकी देने वाला आरोपी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ गोलू पिता विश्वनाथ सिंह गहरवार उम्र 20 वर्ष थाना मझौली ग्राम फिलहाल पकडा गया जिससे कोतवाली पुलिस द्वारा कराई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका रानू उर्फ सोनिया पिता इंदु सोधिया 19 वर्ष निवासी ग्राम बारी थाना जमुई के कहने पर उसने आवेदिका को परेशान वह भयभीत करने के लिए फोन किया था मामले का खुलासा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका रानू को भी गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद इस घटना में किसी तरह की बड़ी घटना घटने की आशंका को सीधी पुलिस ने खत्म कर दिया ।  20 मार्च को मामले के सुलझने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर के मीडिया को पूरे मामले की जानकारी थी साथ ही एन टीवी  इंडिया न्यूज़ पोर्टल को और सिटी हलचल को इस प्रकरण में की गई उनके द्वारा पहल की प्रशंसा की ।

News TOP Footer