!NTV India news को जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने दी जिले के चुनावी तैयारियों की जानकारी !

सीधी : धर्मेद्र : जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है चुनाव की सभी तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं । साथ ही उनके द्वारा जिले की और अंतर्राज्यीय सीमा ओं का लगातार भ्रमण किया जा रहा हैं और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं । एक विशेष मुलाकात के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने NTV India news के संवाददाता को बताया कि जिले में लोक सभा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष पूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं विशेष मुलाकात के दौरान NTV India news के के संवाददाता ने जानना चाहा की जिले में लोकसभा चुनावों के दौरान आप हवाला के पैसों और नशे की सामग्रियों के होने वाले दुरुपयोग को कैसे रोकेंगे इस पर उन्होंने कहा कि हवाला के पैसों और नशे की सामग्रियों की रोकथाम के लिए पूरे जिले में और अंतर्राज्यीय सीमाओं में विशेष नाके बनाए गए हैं । जिन में तैनात विशेष चेकिंग दल द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है आगे उन्होंने बताया कि ₹ 700000 से ज्यादा का कैश पकडे जाने पर विशेष कमेटी के समक्ष प्रकरण रखा जाएगा जिस का निराकरण जांच के उपरांत कमेटी द्वारा किया जाएगा । इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने NTV India news के संवाददाता द्वारा पूछे गए कई अन्य सवालों के जवाब दिए ।
